हम सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, जीवन से नहीं!
हम सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, जीवन से नहीं! एक नई पारी शुरू करने का समय बहुत हुआ आराम, चलिए अब फिर से आगे बढ़ें। कदम बढ़ाएँ एक नई मंजिल की ओर। कभी-कभी मन में विचार आता है कि क्या हमारी क्षमताएँ वास्तव में उम्र के साथ समाप्त हो जाती हैं? क्या नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में करने के लिए कुछ विशेष नहीं रह जाता? क्या 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही व्यक्ति की उपयोगिता कम हो जाती है? मुझे लगता है कि इन प्रश्नों पर हम सभी को कभी न कभी विचार करना चाहिए, विशेषकर उन लोगों को, जो अपने जीवन का एक लंबा समय नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में लगा चुके हैं। हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा निर्धारित समय पर काम करने, जिम्मेदारियाँ निभाने और भविष्य की चिंताओं के बीच बीत जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद जब इन जिम्मेदारियों का दबाव कम होता है, तो एक ओर स्वतंत्रता और सुकून का अनुभव होता है, वहीं दूसरी ओर धीरे-धीरे यह सवाल भी मन में उठने लगता है कि अब आगे क्या? मेरे विचार से यही वह समय है, जब हमें अपने जीवन के अगले चरण के बारे में नए सिरे से सोचना चाहिए। मेरी अपनी कहानी: स...