Posts

Showing posts from September, 2026

अपने अंदर के बच्चे को जीने दो

  अपने अंदर के बच्चे को जीने दो अगर लंबी पारी जीनी है, तो अपने अंदर के बच्चे को मरने मत देना… हर व्यक्ति के अंदर एक छोटा-सा बच्चा होता है। उम्र बढ़ने के साथ वह बच्चा थोड़ा समझदार जरूर होता जाता है, लेकिन उसकी शरारतें, उसकी बेफिक्री, उसकी खिलखिलाहट और उसका खुलकर जीने का स्वभाव कहीं न कहीं हमारे भीतर जीवित रहता है। बस फर्क इतना है कि उम्र, जिम्मेदारियों और सामाजिक मर्यादाओं के नाम पर हम उस बच्चे को लगातार दबाते रहते हैं। उसे समझाते रहते हैं,अब तुम बड़े हो गए हो, अब इस तरह नहीं हँसना, अब इस तरह नहीं बोलना, अब शरारत नहीं करनी, अब गंभीर रहना है। हम अपने चारों ओर अनुशासन, प्रतिष्ठा और व्यवहार की ऐसी दीवारें खड़ी कर लेते हैं कि हमारे भीतर का वह बच्चा धीरे-धीरे उन दीवारों के पीछे छिप जाता है। लेकिन वह मरता नहीं है। वह इंतजार करता रहता है… किसी ऐसे पल का, जब उसे फिर से खुलकर जीने का अवसर मिले। और कभी-कभी वह सारी सीमाएँ तोड़कर अचानक हमारे भीतर से बाहर आ जाता है। तभी कोई हमें देखकर कह देता है  -  “क्या बच्चों जैसी हरकतें कर रहे हो?” और शायद हम धीरे से मुस्करा देते हैं। क्योंकि कहीं ...

ऋषिकेश—एक तरफ स्वर्ग जैसा सौंदर्य, दूसरी तरफ व्यवस्था का कड़वा सच!

  ऋषिकेश—एक तरफ स्वर्ग जैसा सौंदर्य, दूसरी तरफ व्यवस्था का कड़वा सच क्या हम अपने ही पर्यटन तीर्थ की खूबसूरती के साथ न्याय कर पा रहे हैं? ऋषिकेश ने मेरे बेटे, बेटी और उनकी एक मित्र ने पूर्व में उनके द्वारा संचालित किए जा रहे Moon & Root Staycation के साथ Bogainvillea Caffee Co. की शुरुआत की है। यह उनका स्वयं का प्रयास है और हमारे लिए उनका यह निर्णय निश्चित रूप से एक कठिन, किंतु साहसिक कदम है। इसी प्रयास में उनका उत्साहवर्धन करने और उन्हें अपना समर्थन देने के लिए हमें ऋषिकेश जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पिछले लगभग डेढ़ - दो महीने से लगातार ऋषिकेश जाने का अवसर मिला और जितनी बार गया, उतनी ही बार लगा कि यह शहर केवल देखा नहीं जाता "इसे महसूस किया जाता है।"    ऋषिकेश के मनोरम प्राकृतिक दृश्य, सुंदर मंदिर, मनमोहक गंगा तट, मृदुल गंगा आरती, शांत वातावरण, स्थान-स्थान पर योग और ध्यान के केंद्र, गीताभवन का आध्यात्मिक वातावरण और गंगा के ऊपर बने लक्ष्मण झूला, राम झूला तथा जानकी सेतु जैसे पुल,इन सबका अनुभव शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना कठिन है। जब आप किसी पुल से गंगा को पार करते हु...