बच्चों की मोबाइल की लत : माता-पिता की शांति या बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़?
मोबाइल आज की जरूरत या लत : माता-पिता की शांति या बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़? “मोबाइल ने जानकारी बढ़ाई, लेकिन क्या ज्ञान भी बढ़ा?” आज जिधर देखिए, लगभग हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल दिखाई देता है। परिवार के लोग एक ही कमरे में साथ बैठे होते हैं, लेकिन वास्तव में सब अपने-अपने मोबाइल की दुनिया में अलग-अलग होते हैं। एक समय था जब परिवार साथ बैठता था तो एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा जाता था, दिनभर की बातें साझा होती थीं और बच्चों की किलकारियों से घर गूंजता था। माता-पिता की शांति या बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़? जब बच्चा रोता था तो पूरा परिवार उसकी परेशानी जानने और उसे समझने में , चुप कराने में जुट जाता था। आज स्थिति काफी बदल गई है। बच्चा रोया नहीं कि उसके हाथ में मोबाइल पकड़ा दिया जाता है और कुछ ही क्षणों में वह शांत हो जाता है। माता-पिता भी संतुष्ट हो जाते हैं “देखो, हमारा बच्चा कितना स्मार्ट है? मोबाइल खुद खोल लेता है, अपनी पसंद का कार्टून खुद चलाता है।” लेकिन यहां एक गंभीर प्रश्न खड़ा होता है- क्या यह वास्तव में गर्व करने की बात है? या फिर हम अपने बच्चे की तत्काल शांति के बदले उस...