स्मृतियों के झरोखों से : दलवीर सिंह की कलम से

 

स्मृतियों के झरोखों से : दलवीर सिंह की कलम से NCC कैंप की यादें 

स्मृतियों के झरोखों से- दोस्तों बचपन की उन यादों को ताजा करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिन्हें बीते हुये लगभग आधी सदी व्यतीत हो चुकी है। वर्ष 1974, कक्षा आठ में सभी सहपाठी साथ-साथ पढ़ते थे बहुत सारी बातें हुआ करती थी लेकिन कुछ यादें स्मृति पटल पर हमेशा अंकित रहती है। स्कूल में रोजाना की तरह सभी विद्यार्थी प्रार्थना स्थल पर क्रमबद्ध तरीके से खड़े हो जाते। 'अस्तो मा सद्गमय'... फिर एक शपथ 'मैं भारत का नागरिक हूँ'... फिर कोई एक साथी समाचार पढ़ता और राष्ट्रगान शुरू हो जाता और अन्त में सिद्दीकी साहब, सेफर्ट साहब और दिवाकर जी स्कूल यूनिफॉर्म चैक करते। कुछ बच्चों को प्रार्थना स्थल से यूनिफॉर्म न पहनने के कारण वापिस घर भेज दिया जाता अथवा चांटा मारकर चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता। यह एक नियमित प्रक्रिया थी।

लगभग तीन वर्ष पूर्व 1971 में भारत-पाक युद्ध हुआ था जिसमें लगभग एक लाख सैनिकों का भारतीय सेना ने सरेंडर कराया था। सभी बच्चों में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहते थे यही कारण था कि अधिकांश बच्चों ने NCC ले रखी थी। NCC की यूनिफॉर्म पहन कर बाजार में निकलकर घर जाते तब अहसास होता था कि हम भी भारत की सेना का एक हिस्सा है।

एक दिन प्रार्थना स्थल पर NCC के अध्यापक बंसल साहब ने घोषणा की— NCC का Tour देहरादून से आगे रायवाला जायेगा। जो बच्चे Tour में जाने के इच्छुक हों, अपने घरवालों से सहमति पत्र लाकर दे दें। सभी बच्चों में एक उत्साह था और ज्यादातर बच्चों को घर वालों की तरफ से रोकर अथवा खुशामद कर सहमति मिल भी गयी थी तथा Tour की तैयारी शुरू हो गयी। समय अक्तूबर का प्रथम / द्वितीय सप्ताह रहा होगा। गर्मी विदाई की वेला में थी और सर्दी का आगमन प्रारम्भ हो चुका था। सभी दोस्त जोश में थे और हमारे उस्ताद दीपक रस्तोगी सक्रिय हो चुके थे। बंसल साहब ने रस्तोगी को संदेश दे दिया था कि केडेट एक अतिरिक्त Uniform प्राप्त कर ले। बस फिर क्या था, छुट्टी के बाद सभी NCC Room में पहुंच गये और अपने-अपने नाप की कमीज, जूते, नेकर छांटने शुरू कर दिये।

क्रमशः....


पेज 2

स्मृतियों के झरोखो से

कमीजों को उतारना पहनना, "छोटी आ गयी", "अरे ये तो बड़ी है", "नेकर ढीला आ रहा है", "अरे ये तो Tight है"। पहनो उतारो, सभी लोग नेकर बनियान में, बड़ा ही विहंगम दृश्य था और अन्त में बेल्ट, कैप और जूतों की बारी थी। सभी नये अथवा चमकीले जूते लेना चाहते थे लेकिन एकदम फिट किसी को नहीं आ रही थी। किसी की शर्ट बड़ी, नेकर ढीला, जूते हल्के ढीले अथवा Tight लेकिन दीपक रस्तोगी झूठी सांत्वना देते— "यार क्या फिटिंग है, एकदम Smart लग रहे हो"। अगर कोई फिर भी असन्तुष्ट रह जाता, बड़ी चतुराई से कहने लगते— "नहीं पसन्द आ रहे है तो चलो बंसल साहब के पास", परन्तु इतनी हिम्मत कोई नहीं दिखा पाया और सब Uniform लेकर चले गये।

अगले दिन जरूरी-जरूरी सामान एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये जैसे सभी अनुशासन में एवं यूनिफॉर्म में रहेंगे। बताया कि सुबह लगभग पांच बजे रेलवे स्टेशन पहुंच जाये। सभी दोस्त जोश एवं उत्साह में थे, सबसे बड़ा कारण कि अब 5-6 दिन पढ़ना-लिखना नहीं पड़ेगा तथा एक नई जगह जाना था। काफी दोस्त ऐसे भी थे जो शायद अपने जिले से प्रथम बार बाहर जा रहे थे। मैंने रात को ही पैकिंग कर ली थी। रात को सोते समय बार-बार आंख खुल जाती— कहीं पांच न बज गये हों। माताजी बार-बार डांट लगाती— "मैं चार बजे उठा दूंगी"। शायद यही स्थिति अन्य दोस्तों के साथ भी रही होगी।

आखिर सभी दोस्त पांच बजे से पहले ही स्टेशन पहुंच गये। लगभग 5.30 AM के आसपास ट्रेन (पैसेंजर) भी आ गयी। सभी दोस्त एवं अध्यापक बंसल साहब Uniform में थे। सभी ट्रेन में सवार हो गये। ट्रेन में अधिकांश सीटें खाली थी। सभी की गिनती रस्तोगी द्वारा कर ली गयी। गुरुजी ने बताया कि यह ट्रेन नजीबाबाद तक है, वहां से दूसरी ट्रेन मिलेगी जो देहरादून जायेगी। एक सुहाने सफर की शुरुआत हो चुकी थी। जैसे-जैसे ट्रेन छुक-छुक कर आगे बढ़ रही थी, एक कौतूहल और जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही थी। तभी एक आवाज आयी— "मौज्जमपुर आ गया है"।

क्रमशः


पेज 3

स्मृतियों के झरोखों से

बस थोड़ी देर में नजीबाबाद स्टेशन आने वाला है, सभी चौकस हो जाए एवं अपना-अपना सामान अपने पास रखें। ट्रेन ने एक-दो सीटी मारी, रफ्तार धीरे-धीरे कम हो गयी। स्टेशन पर आकर झटके के साथ रुक गयी। सभी लाइन बनाकर अपना सामान उठाकर नीचे उतर गये एवं लकड़ी की बेंचों पर अपना सामान रख लिया और बैठ गये। रस्तोगी ने गिनती शुरू की— 1-2-3-4.... "गुरुजी पूरे है"।

गुरुजी और दीपक में धीमे-धीमे बात हुई। एक बाल्टी सामान में से निकाल कर ठीक से धुल कर साफ कर ली गयी। गुरुजी स्टीम इंजन के ड्राइवर के पास गये जो अपने बेलचे से कोयले को इधर-उधर कर रहा था। बात हुई, रस्तोगी को बुलाकर बताया कि जाओ, ड्राइवर उबलता हुआ पानी बाल्टी में भर देगा। उस समय ट्रेन जंक्शन पर काफी देर खड़ी होकर कोयला एवं पानी लेती थी। गुरुजी के बताये अनुसार कुछ दोस्त दूध लेकर आ गये। गुरुजी के केतली को पानी से धोया गया। बाल्टी में चीनी डालकर घोल दी गयी थी तथा एक कपड़े में बांधकर चाय की पत्ती घुमा दी गयी और दूध डाल दिया गया।

गुरुजी ने बताया कि चाय तैयार है, सभी बच्चे अपना-अपना मग निकालकर लाइन में खड़े हो जाओ। सभी आश्चर्य से देख रहे थे, पहली बार इस तरह की चाय पीने वाले थे। मग में गरमा-गरम चाय और हाथ में पारले-जी के बिस्कुट, काफी स्वादिष्ट चाय थी। करीब 1-1:30 घण्टे इन्तजार के बाद आखिर देहरादून वाली ट्रेन आ गयी। सभी दोस्त एवं गुरुजी ट्रेन में सवार हो गये। रस्तोगी ने पुनः वही प्रक्रिया दोहराई— 1-2-3-4...... "गुरुजी सब पूरे है"। ट्रेन छुक-छुक कर आवाज तो बहुत करती परन्तु स्पीड उतनी तेज नहीं होती थी। सभी दोस्त बातचीत करते हुए, खेत-खलिहानों का अवलोकन करते हुए— चन्दक, लक्सर.... अपने गन्तव्य की ओर बढ़ रहे थे। आखिर लम्बी इन्तजार के बाद गाड़ी देहरादून स्टेशन पर खड़ी थी।

क्रमशः...


पेज 4

स्मृतियों के झरोखों से

सभी बच्चों ने अपना सामान उतारकर प्लेटफार्म पर बेंचों पर रख लिया था। गुरुजी भी सभी की गिनती कर सन्तुष्ट हो चुके थे। थोड़ा इन्तजार करने के बाद गुरुजी ने आवाज लगायी— "NCC का ट्रक आ गया है"। सभी अपना सामान लेकर ट्रक में सवार हो गये और ट्रक डोईवाला के लिए रवाना हो गया। शायद पहली बार इतनी कारें, बसें, मोटरसाइकिल एक साथ देख रहे थे। चलते-चलते शहर से जंगल में प्रवेश कर चुका था, सभी बड़े आनन्दित एवं खुश थे।

आखिर एक खुले मैदान में जाकर ट्रक रुक गया। गुरुजी की विश्वास से भरी आवाज आयी— "यही डोईवाला है और यही कैम्प लगेगा"। दोनों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां जिन पर ऊंचाई की वजह से छोटे-छोटे पेड़ दिखाई दे रहे थे। एक तरफ घना जंगल और अच्छे-अच्छे दरख्त मौजूद थे। उसके ठीक सामने खुला मैदान जिस पर छोटी-छोटी कटीली झाड़ी तथा उसके बराबर पक्की सड़क जो देहरादून से मसूरी के लिए जा रही है। उसके समानांतर सड़क के साथ-साथ एक पक्की नाली नुमा नहर जिसका पानी एकदम स्वच्छ तथा तेज गति से बह रहा था। इसी जगह पर अपना कैम्प लगना था।

दलवीर सिंह
मेरठ

 

स्मृतियों की वह अमिट धारा

श्री दलवीर सिंह द्वारा लिखित इस संस्मरण को पढ़ते समय मन बार-बार यही अनुभव करता रहा कि यह केवल एक यात्रा-वृत्तांत नहीं है, बल्कि उन सभी साथियों के साझा जीवन का जीवंत दस्तावेज़ है, जिन्होंने 1974 के उस एनसीसी प्रशिक्षण शिविर को अपनी आँखों से देखा, अपने कदमों से जिया और अपने हृदय में सदा के लिए संजो लिया।

मुझे भी जीवन में लंबे समय तक देहरादून में रहने और वहीं से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। देहरादून मेरे लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। किंतु आश्चर्य की बात यह है कि वर्षों तक उसी धरती पर रहने के बाद भी मेरे मन में उस प्रथम एनसीसी शिविर की स्मृतियाँ जिस गहराई से आज पुनः जागृत हुई हैं, उसका श्रेय पूर्णतः श्री दलवीर सिंह की अत्यंत संवेदनशील और सजीव लेखनी को जाता है।

उनका संस्मरण पढ़ते-पढ़ते लगा मानो आधी शताब्दी का अंतराल एक क्षण में सिमट गया हो। घटनाएँ चलचित्र की भाँति आँखों के सामने घूमने लगीं। स्टेशन की चहल-पहल, साथियों का उत्साह, रेल यात्रा का रोमांच, गुरुजनों का स्नेह, अनुशासन की दृढ़ता और अनजाने प्रदेश की ओर बढ़ते किशोर मन—सब कुछ फिर से सजीव हो उठा। ऐसा प्रतीत हुआ मानो यह सब कल ही की बात हो।

एक तथ्य अवश्य स्मृति के आधार पर स्पष्ट करना चाहूँगा। मेरे स्मरणानुसार वह प्रशिक्षण शिविर डोईवाला में नहीं, बल्कि रायपुर से आगे फैले एक विशाल खुले मैदान में आयोजित हुआ था। मैदान के निकट सिंचाई के लिए बनी एक छोटी-सी नहर बहती थी, जिसे मैं आज भी रजवाह कैनाल के नाम से याद करता हूँ। उसकी स्वच्छ, शांत और निरंतर बहती धारा उस पूरे शिविर की मूक साक्षी थी। दिनभर की कठिन गतिविधियों के बीच उसकी कल-कल ध्वनि वातावरण में एक अद्भुत संगीत घोल देती थी। आज भी कल्पना करता हूँ कि वह स्थान अवश्य होगा, यद्यपि समय ने उसके स्वरूप को शायद बहुत बदल दिया होगा।

वर्षों की धूल ने स्मृतियों पर हल्का-सा आवरण अवश्य डाल दिया था, परंतु कुछ दृश्य ऐसे होते हैं जिन्हें समय भी धूमिल नहीं कर पाता। आपके शब्दों ने वही आवरण धीरे-धीरे हटा दिया। क्षणभर के लिए लगा कि मैं फिर उसी मैदान में खड़ा हूँ। दूर कहीं बिगुल बज रहा है। सुबह की ओस घास की पत्तियों पर मोतियों-सी चमक रही है। साथी कैडेट अपनी-अपनी टुकड़ियों में परेड ग्राउंड की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशिक्षकों की बुलंद आवाज़ें वातावरण में अनुशासन का संचार कर रही हैं। कहीं राइफल फायरिंग का अभ्यास चल रहा है, कहीं मैप रीडिंग, कहीं बाधा दौड़ और कहीं शारीरिक प्रशिक्षण। और इन सबके बीच, बिल्कुल शांत भाव से बहती वह रजवाह कैनाल मानो समय की धारा को अपने साथ बहाए चली जा रही है।

उस शिविर की एक और स्मृति आज भी कानों में वैसे ही गूँज उठती है। रात्रि पहरे की ड्यूटी के दौरान यदि अँधेरे में कोई आकृति दिखाई देती थी, तो पूरी शक्ति से गूँजती आवाज़ निकलती थी—"सावधान... कौन है?" उस समय यह केवल प्रशिक्षण का एक हिस्सा था, किंतु आज वही स्वर स्मृतियों का अमूल्य संगीत बन चुका है। लगता है जैसे वह पुकार आज भी उन पहाड़ियों और उस मैदान की निस्तब्धता में कहीं गूँज रही हो।

वास्तव में वह दस दिनों का प्रशिक्षण शिविर केवल सैनिक अनुशासन सीखने का अवसर नहीं था। वह जीवन की एक ऐसी पाठशाला थी जहाँ आत्मविश्वास ने आकार लिया, मित्रता ने गहराई प्राप्त की, आत्मनिर्भरता का प्रथम पाठ पढ़ाया गया और यह विश्वास जन्मा कि सामूहिक प्रयास से कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरल बन जाती है। किशोरावस्था में प्राप्त वे अनुभव अनजाने ही व्यक्तित्व की नींव का हिस्सा बन गए।

स्मृतियों की यही सबसे बड़ी विशेषता है कि वे हमें केवल अतीत में नहीं ले जातीं, बल्कि हमारे उस निष्कलुष स्वरूप से भी पुनः मिलवाती हैं जिसे समय की भागदौड़ कहीं पीछे छोड़ आई होती है। जीवन की संध्या में खड़े होकर जब पीछे मुड़कर देखता हूँ तो अनुभव होता है कि वे दिन केवल बीते हुए दिन नहीं हैं; वे आज भी भीतर कहीं उसी ताजगी के साथ जीवित हैं।

श्री दलवीर सिंह के इस संस्मरण ने मन में एक नई आकांक्षा जगा दी है। अब जब भी पुनः देहरादून जाने का अवसर मिलेगा, मैं उस स्थान को अवश्य खोजने का प्रयास करूँगा। संभव है, वह मैदान अब पहले जैसा न हो; नहर के किनारे बदल गए हों, आसपास नई बस्तियाँ बस गई हों और समय ने उस भूभाग का स्वरूप परिवर्तित कर दिया हो। किंतु मेरे लिए वह स्थान किसी मानचित्र का एक बिंदु नहीं, बल्कि जीवन का एक पावन तीर्थ है।

वहाँ पहुँचकर शायद मैं कुछ क्षण मौन खड़ा रहूँगा। उस मिट्टी को स्पर्श करूँगा, बहती हवा को महसूस करूँगा और मन ही मन उन सभी साथियों, प्रशिक्षकों तथा उन अनमोल दिनों को नमन करूँगा जिन्होंने जीवन की दिशा को कहीं न कहीं प्रभावित किया। संभव है मेरी आँखें उस समय उस मैदान को नहीं, बल्कि अपने बीते हुए यौवन को खोज रही हों।

और यदि रजवाह कैनाल की धारा आज भी उसी निस्पृह भाव से बह रही होगी, तो मैं उससे केवल इतना ही कहूँगा—

"तुमने समय को बहते देखा है, और मैंने समय को जिया है। आज मैं लौटकर आया हूँ उन स्मृतियों का आभार व्यक्त करने, जिन्होंने आधी शताब्दी बीत जाने पर भी मेरे जीवन का साथ नहीं छोड़ा।"

श्री दलवीर सिंह का यह संस्मरण केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए है। यह उन सभी साथियों की साझी धरोहर है जिन्होंने उस यात्रा को जिया था, और उन पाठकों के लिए भी एक प्रेरक दस्तावेज़ है जो समझना चाहते हैं कि जीवन की सबसे मूल्यवान पूँजी अक्सर वही स्मृतियाँ होती हैं जिन्हें समय कभी पराजित नहीं कर पाता।

यदि चाहें तो इसे और अधिक साहित्यिक, संस्मरणात्मक या हरिवंश राय बच्चन/अमृतलाल नागर जैसी प्रवाहपूर्ण हिन्दी शैली के अनुरूप भी परिष्कृत किया जा सकता है।

दीपक रस्तोगी


मेरे व्कहाटअप पर कुछ दोस्तों की टिप्पणियां प्राप्त हुई है ।

श्री अतुल विश्नोई 

वाह वह,क्या स्मृतियाँ हैं।मैंने भी रायपुर में NCC कैंप किया है।श्री केके शर्मा जी NCC officer थे तब।सब कुछ ठीक ऐसे ही हुआ था,या शायद सभी की यही कथा है।इसके अलावा shastradhara भी गए थे।गंधक के पानी में स्नान भी किया था।रात को कैंप से भागना,देहरादून में पिक्चर देखना,कोस्टगार्ड में ड्यूटी का डर आदि भी जिक्र न हो,तो यह यात्रा वृतांत पूरा हो नागी होगा।

श्री नरेंद्र कुमार सेनी

आपने पुरानी यादे ताजा कर दी...

Really sharp memory of Dalveer ji

श्री स्वतंत्रवीर सिंह 

1980 मे ग्यारहवीं क्लास मे ये ncc. का कैम्प रायवाला मे हमने भी किया था , वो यात्रा बिजनौर से शाम बजे शुरू होकर अगले दिन रात आठ बजे कैम्प मे पहुचे थे।भाप इंजन कोयले से चलता था ,घर से बाहर की पहली यात्रा थी कौतूहल था नजारे थे नजारे देखने को खिड़की से बाहर झांकने मे कोयले का कण आंख मे गिर गया ,जलन से आंखें लाल थी अगले दिन राशन लाने वाली गाड़ी पर हम दो दोस्तों और हमारे शिक्षक श्री डीपी सिंह (हमारे बैंक के रीजनल आफिस के भवन स्वामी) की ड्यूटी लगी , देहरादून मे डाक्टर को आंखे दिखा दवा ली। राशन एक जगह इकट्ठा किया मगर जिस गाड़ी से सामान जाना था उसे हम देख नहीं पाए जिससे वो आगे निकल गई और फिर ढूंढती हुई दुबारा आई। जब वापस कैम्प आए हमारे गुरु जी को पनिशमेंट मिला। डिनर के बाद वो हमारे टैंट मे आए ,और ढेरो झिड़की दी। बाकी बाद मे तो सामान्य ही था।😊😊


Comments

Popular posts from this blog

मित्र संवाद

उम्र केवल एक नंबर है, लेकिन शरीर की आवाज़ सुनना भी जरूरी है ।

क्या सामाजिक मूल्यों का विघटन हो रहा है या समाज बदल रहा है?